आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर चन्द्रशेखर आजाद नगर में निरोगी काया साईकिल रैली का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी अखिल राठौड़ के मार्गदर्शन में स्वस्थ रहने के लिए निरोगी काया की विशाल साईकिल रैली का आयोजन प्रातः 7:50 बजे से शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर से प्रारंभ अखिल राठौड़ द्वारा हरि झंडी दिखाकर किया गया। रैली सोनी मोहल्ला, आजाद कुटिया, होते हुए टाऊन हाल में आकर समाप्त हुई । रैली में समस्त विभाग के अधिकारी ने भी साईकिल अनुविभागीय अधिकारी अखिल राठौड़, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनोज निगम, खण्ड शिक्षा अधिकारी डी.एस.सोलंकी, खंड स्त्रोत समन्वयक शैलेन्द्र सिंह डावर, विधायक प्रतिनिधि नारायण अरोड़ा, आदि ने रैली में सहभागिता की। रैली टाऊन हाल में समाप्ति के पश्चात स्वास्थ विभाग के अरविंद कुमार बैरागी द्वारा योगासन करवाया गया। योगासन के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारी द्वारा स्वास्थ् रहने के लिए योगासन साईकिल चलाने के फायदे बताये गये। रैली में नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों, प्राचार्यों, शिक्षकों, समस्त शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी ड़ी.ऐस.सोलेन्की, खंड स्त्रोत समन्वयक स्टॉफ, जनशिक्षकों, खंड अकादमिक समन्वयक, स्वास्थ् विभाग के स्टॉफ, जनपद पंचायत के, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, नगर परिषद, पीएचई अन्य विभाग के कर्मचारियों भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ) Post navigation जनशिक्षको व खण्ड अकादमिक समन्वयको की बैठक आयोजित गुरुदेव के मंगल प्रवेश में जयकारों से गूंजा नगर