आज़ाद कुटिया पर कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन, चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर महेश पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों लोग जुटे
फिरोज खान, चंद्रशेखर आज़ाद नगर
अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती पर कांग्रेस एवं आदिवासी विकास परिषद द्वारा आज़ाद कुटिया में विशाल धरना-प्रदर्शन, श्रद्धांजलि सभा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, युवा और आमजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज़ाद कुटिया परिसर में धरना देकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम” भजन का सामूहिक गायन कर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखा।
