जितेंद्र वाणी, नानपुर 5/8/2023 को पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के निर्देश अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी नेपालसिंह द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नानपुर के प्रचार्य बीएस कनेश की उपस्थिति में कक्षा 09 से 12 के बालको को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा नशा मुक्ति दहेज प्रथा रूढ़िवादिता अश्लीलता संवेदनशीलता भ्रूणहत्या अशिक्षा लिंगभेद आदि के बारे में जैसे साइबर क्राइम एवं बहन बेटी की सुरक्षा हेतु निर्देश दिए गए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एकत्रित कर के सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रहना एवं महिलाओं को बराबरी का हक अधिकार देने पीड़ित महिला को हर समय हर जगह सुरक्षा प्रदान करने संबंधी शपथ दिलाई गई है। Post navigation राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कांग्रेसियों में हर्ष अपहृत हुई नाबालिग को पुलिस ने राजस्थान से ढूंढ निकाला, आरोपी को हिरासत में लिया