संजय गांधी, बोरी

]देश में इस समय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 13 से 15 अगस्त तक देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस थाना बोरी के द्वारा स्थानीय स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को साथ लेकर रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी नागरिकों से अपने अपने  घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की गई।

थाना प्रभारी बीएस सिसोदिया द्वारा बताया गया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ कार्यालय द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार आज दोपहर उक्त रैली निकाली गई । आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता की  भावना का विकास एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान पैदा करना है । स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *