सुनील खेड़े@जोबट पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए निर्देश पर एव आगामी 10 तारीख को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है जोबट नगर में शांति बनाए रखने हेतु अलीराजपुर एसपी हंसराज सिंह के नेतृत्व में जोबट पुलिस ने पूरे नगर मे पैदल गश्त निकली और नगर में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर एसडीओपी और थाना प्रभारी भी साथ रहे अलीराजपुर एसपी हंसराज सिंह के नेतृत्व में जोबट नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पैदल गस्त की और पुनः जोबट थाने पहुंचे तत्पश्चात मीडिया से बात करते हुए एसपी अलीराजपुर ने कहा कि श्रीमान महानिदेशक के निर्देशानुसार पूरे अलीराजपुर जिले में पैदल गस्त की गई है एवं मुख्यमंत्री जी के जोबट दौरे को देखते हुए आज एसडीओपी नीरज नामदेव एवं थाना प्रभारी विजय देवड़ा के साथ जोबट नगर में पैदल गस्त की गई है। Post navigation पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन जिले के बुथ स्तर-मंडलम अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों की बैठक लेकर देंगी मार्गदर्शन दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर काम करें तो आसानी होगी