जीवन राठौर, सारंगी आबकारी विभाग की टीम ने मठमठ क्षेत्र के देवगढ़ गांव स्थित एक मकान से अवैध शराब पकड़ी है। उल्लेखनीय की उक्त कार्यवाही पेटलावद आबकारी विभाग द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 36 पेटी शराब की बरामद की गई है। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग द्वारा उक्त कार्यवाही की गई। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार भी किया है। प्लेन 16, पेटी, 12 लमोंन पावर बोटल, 1 पेटी ,पवार केन एक, पेटी, स्ट्रॉक एक पेटी, गोवा 4 पेटी पकड़ी गई कार्यवाही में जिला सहायक आबकारी अधिकारी जीएस रावत आबकारी उपनिरीक्षक योगेश धामा आबकारी उप निरीक्षक अखिलेश सोलंकी मुख्य आरक्षक कुसुम कुमार डामोर आरक्षक कुंवर सिंह आरक्षक साहिल आरक्षक नीलम आरक्षक पवन ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है लगभग एक लाख रुपए से अधिक की अवैध शराब जप्त की है चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए बनाए गए दल ने उक्त कार्यवाही की है। Post navigation क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का हुआ अनावरण