क्षत्रिय राजपूत महिला मंडल ने झूला उत्सव धूमधाम से मनाया

May

शिवा रावत

क्षत्रिय राजपूत महिला मंडल के द्वारा आज नैना शैलेंद्र सिंह परिहार के यहां पर बड़ी ही धूमधाम के साथ झूला उत्सव का आयोजन किया गया( इस आयोजन में समाज की समस्त महिलाएं उपस्थित रही।

समाज अध्यक्ष विमला बसंत सिंह परिहार व नेना परिहार ने बाल गोपाल की पूजा अर्चना कर झूला झुलाया। समाज की सभी महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना कर मधुर भजनों के साथ भगवान श्री कृष्ण को झूला झुलाया गया। इस आयोजन में उषा सोलंकी रेखा परिहार किरण  सोलंकी जया परिहार मंजू परिहार भावना परिहार पुष्पा परिहार अनीता परिहार रश्मि परिहार अर्चना परिहार क्षत्रिय राजपूत महिला मंडल की सभी महिलाओं ने भाग लिया। झूलोत्सव का आयोजन क्षत्रिय राजपूत समाज की महिलाओं द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है।