Coronavirus Alart: 25 मार्च तक आलीराजपुर जिला लाकडाउन; कलेक्टर ने जारी किए आदेश…

- Advertisement -

फिरोज खान@ आलीराजपुर
आलीराजपुर जिले में कलेक्टर सुरभी गुप्ता ने अब 25 मार्च तक लाकडाउन करने के आदेश जारी किए है। चूंकि आलीराजपुर जिला महाराष्ट्र और गुजरात बॉर्डर से सटा हुआ है, इसलिए यहां प्रशासन सक्रियता से नजर बनाए हुए है। जिले में अब किसी प्रकार की गतिविधियां नहीं होंगी। बाजार और दुकाने बंद रहेंगी। किसी को भी बाहर निकलने की परमिशन नही है। इस दौरान जरूरत का सामान जैसे दूध, सब्जी व दवा की सभी सेवाएं खुली रहेंगी, वह भी एक निश्चित समय के लिए।