67 वर्षीय नरेंद्र कसेरा साइकिल से कर रहे 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की दूसरी तीर्थयात्रा, आलीराजपुर पहुंचे
आलीराजपुर। श्रद्धा और संकल्प के अद्भुत संगम का उदाहरण पेश करते हुए इंदौर के 67 वर्षीय नरेंद्र कसेरा इन दिनों साइकिल से देश के प्रमुख तीर्थों की लंबी यात्रा पर निकले हैं। 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम सहित अनेक प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की इस यात्रा के दौरान सोमवार को वे आलीराजपुर पहुंचे, जहां समाजजनों और स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
