अलीराजपुर। सीइओ जिपं शीलेन्द्र द्वारा सोण्डवा एवं जोबट विकास खण्ड की शालाओं का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान शालाओं में कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। उनके द्वारा अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को दिए गए। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने अनुपस्थित पाए गए शा.प्रा.बड़ी उतावली के शिक्षक गिलदार सिंह भयड़ीया, वेरसिंह डावर, अतिथि शिक्षक रिकला, शाप्रावि बड़दा झींगला सस्तिया, शामावि बड़दा के शिक्षक सरदारसिंह तोमर, शाप्रावि बड़दली की शिक्षिका रमीला डावर का 7 दिवस का वेतन काटा गया तथा विकासखंड जोबट के उण्डारी के शिक्षक हेमरा तोमर, प्रभारी प्रधानाध्यापक चेनसिंह का 4 दिवस का वेतन काटा गया। उक्त जानकारी सहायक आयुक्त श्री जे.एस.डामोर ने दी।
Trending
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS
- गांव में हुई झमाझम बारिश से किसान खुश, अब करेंगे बोवनी
- खुशी ढाबे के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, एक किशोर की मौत और दूसरा घायल
- सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के चलते नानपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
- सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल
- प्रदीप सिसौदिया बने भाजपा अ.जा. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
- सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार
- सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा- आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश
- जनपद स्तरीय जीपीडीपी 02 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन