सोंडवा मंडल में बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत त्रिदेव प्रशिक्षण दिया

- Advertisement -

योगेन्द्र राठौड@सोंडवा

सोंडवा मंडल मे भाजपा ने प्रशिक्षण आयोजित किया। इस प्रशिक्षण को त्रिदेव प्रशिक्षण नाम दिया गया है। जिसमे बुथ अध्यक्ष व महामंत्री और बीएलए को प्रशिक्षण देकर आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने की रणजीत बताई गई। साथ ही सोशल मीडिया के बारे विस्तार से समझाया गया । इस मोके पर समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयो का स्वागत भी किया गया। इस प्रशिक्षण मे भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपासिंह खरत, सोशल मीडिया मंडल सयोजक विकास राठौड़, मांगीलाल रावत, सहित भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।