सिवनी में आदिवासियों की हत्या करने वालों पर सरकार चलाए बुलडोजर : मंडलोई - Jhabua Live News Hindi News Alirajpur News Alirajpur News in Hindi Jhabua News in Hindi
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में गत मंगलवार को मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। गोमांस तस्करी की शंका में तीन ग्रामीण आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा गया। इसमें से दो आदिवासी लोगों की आरोपियों ने इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उनकी मौके पर मौत हो गई | एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है | इस तरह की घटना से संपूर्ण आदिवासी समाज में व्यापक रोष व्याप्त है। समाजजनो ने भाजपा की प्रदेश सरकार को इस घटना का जिम्मेदार बताया। इस घटना मे शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रदेश सरकार तुरंत कार्यवाही कर उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही करे।
उक्त बाते आदिवासी समाज के युवा नेता और अलीराजपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कही | मंडलोई ने बताया की प्रशासन और सरकार जल्द से जल्द संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर ठोस कार्यवाही करे, अन्यथा हमे आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस तरह की घटना संपूर्ण आदिवासी समाज के लिए चिंताजनक है। सिर्फ शंका के आधार पर किसी को जान से मार देना कहा का न्याय है, क्या हमारे देश में सविधान न्यायप्रणाली आम लोगो की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं, यह एक चिंताजनक विषय हे..? मंडलोई ने बताया इसके पूर्व कुरई के गांव सागर और सिमरिया गांव के धानशाह (54) व संपत बट्टी ( 60) को कुछ युवकों ने सिर्फ शंका के आधार पर पीट पीट कर हत्या कर दी थी। क्या आदिवासियों वर्गो का हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के लिए आदिवासी समाज महज वोट बैंक है, वास्तव मे अगर सरकार आदिवासी हितेषी है तो घटना मे शामिल आरोपियों पर कार्यवाही कर उनके मकानों पर बुलडोजर चलाये | समाजजन इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं करेगा, जरूरत पड़ने पर युवा कांग्रेस और आदिवासी समाज मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।