सांसद जीएस डामोर के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटे हजारों मास्क

- Advertisement -

जितेंद्र वाणी@नानपुर

आज क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर के जन्मदिन पर अलीराजपुर भाजपा जिला मंत्री ग्राम पंचायत राजावट सरपंच मेहताब सिंह कनेश ने सांसद के जन्मदिन पर कोरोना जैसी महामारी को बचाने के लिए अपने गांव में लगभग एक हजार मास्क का वितरण किए है ।वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 5 तारीख को रविवार के दिन रात 9 बजे प्रत्येक घर में दीपक, मोमबत्ती लगाकर मंत्र उच्चारण करें। इसको लेकर गरीब आदिवासी घरों में मास्को मोमबत्ती का वितरण कर  जन्म दिन को यादगार भी बनाया गया। इस कार्य की चर्चाये जिले भर में चल रही है। वही सांसद गुमान सिंह डामोर के जन्म दिन पर जिले के पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराल,  जोबट के पूर्व विधायक माधु सिंह डावर, किशोर शाह, दुरसिह डावर, मण्डल  अध्यक्ष मनसिह तोमर, समरथ सिंह मौर्य आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

 

 

)