रुंडीपाडा बड़ी जुलवानिया पंचायत के 150 के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला विकासखंड के ग्राम रुंडीपाड़ा बड़ा जुलवानिया पंचायत क्षेत्र से 150से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया वजह कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रो में कोई कार्य नही किया पानी, बिजली, डीपी,सड़क के लिये आज भी ग्रामीणजन मशक्कत कर रहे है ग्राम के वृद्धजनए युवा पिछले काफी समय से नाराज़ चल रहे थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित समारोह में अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, पूर्व जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्यामा ताहेड, सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, मंडल महामंत्री सुनील पण्डा के आतिथ्य में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर पार्टी का गमछा पहनाया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने संघर्षशील कार्यकर्ताओं के तपएत्याग और संघर्ष के बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। कार्यक़म में मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने कहा कि हमें अपने पार्टी के सिद्धांतों, कार्यों और नीतियों को हरेक परिवार तक लेकर जाना है और सबका साथ-सबका विकास एवं सबका विश्वास की नीति को ध्यान में रखकर काम करना है।हमारे पार्टी के नेता और पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी नेतृत्व क्षमता से विश्व को मंत्रमुग्ध कर रखा है।जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी नित नई ऊंचाई छू रही है।
कार्यक़म में पूर्व जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामा ताहेड ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में कहा कि भाजपा ने अपनी राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर देश व प्रदेश में सुशासन देने वाली सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोडऩा है। आप ने समस्त कार्यकर्ता का आभार माना एवम परिवार में जुडऩे पर धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि हर परिस्थिति में भाजपा आप के साथ है । कार्यक़म में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि आज का दिन भाजपा के लिये खुशी का दिन है परिवार में 150 सदस्यों के आगमन से संगठित परिवार को और ऊर्जा मिलेगी भाजपा में सभी का स्वागत है देशहित, नगरहित, ग्रामहित में देश की सर्वोच्च पार्टी से जुड़कर कार्य करने का एक सुखद संयोग मिला है पुन: सभी का स्वागत।
कार्यक़म भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की शिवराजसिंह की सरकार पार्टी के लक्ष्य को साकार कर गांवए गरीबए किसानए युवाए महिला, श्रमिकों, वंचितों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ बहुत से षड्यंत्र हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लंबे संघर्ष के बाद पार्टी ने गौरवशाली इतिहास रचा है। भाजपा के लिए राजनीतिक सत्ता का सुख भोगने का साधन नहीं है बल्कि भाजपा के लिए राजनीति सेवा का एक माध्यम है।आप ने समस्त कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि भाजपा आप के साथ है आप के हर दु:ख दर्द में हम सभी आप के साथ है।
कार्यक़म में अजजा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कहा कि सबका साथ- सबका विकास, सबका विश्वास भाजपा का मूल मंत्र है और इसका मिशन देश और उसके विकास के लिए काम करना है। आप ने परिवार में शामिल हुवे समस्त सदस्यों से आग्रह किया कि देश पहले की भावना के साथ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए करें काम। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्र पहल की भावना के साथ पार्टी को मजबूत करने और उसे विस्तार देने के काम में जुटने का आह्वान किया। भाजपा का मिशन सत्ता पाना नहीं, बल्कि देश और उसके विकास के लिए काम करना, बताया कि पार्टी का मिशन सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि देश की सेवा करना और उसे समृद्ध बनाना है। उनके मुताबिक सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पार्टी का मूल मंत्र है और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश व जिले में पार्टी सकारात्मक काम कर रही है। कार्यक़म में समस्त पंचायतों के सरपंच , उप सरपंच ग्रामीण क्षेत्रो से आये कार्यकर्ता गण, मोहन भाई, सुनीलजी, कमलेश संतोष, मांगू, भरत कटारा सहित सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक़म का संचालन मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने किया एवं आभार नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने माना।