राजेश राठौड़ भारतीय नमो संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार मन्नू के निर्देश पर एवं नमो संघ के संरक्षक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम एवं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री पूजा कपिल मिश्रा की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश के नमो संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने प्रदेश ओर देश में चल रहे संगठन विस्तार के तहत जिलाध्यक्ष पत्रकार समाजसेवी राजेश राठौड को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश दीक्षित कहा नमो संघ का उद्देश्य मोदी जी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है। दीक्षित ने आगे कहा कि ने कहा नमो संघ का पूरे मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार चलाया जा रहा है नमो संघ का उद्देश्य सत्ता नही व्यवस्था परिवर्तन का है भ्रष्टाचार, जातिवाद, अलगाववाद मुक्त अखंड भारत निर्माण करना है ओर मोदी सरकार की जन हितेषी योजनाओं को आम जनता तक पंहुचाना ओर उनको लाभ दिलाने का काम करना है। पूरे प्रदेश में नमो संघ का सदस्यता अभियान 10 जुलाई से प्रारम्भ किया जाएगा एवं सभी जिलों में जन जागरण यात्राये ओर जन समस्याओं को लेकर शिविर लगाये जाएंगे तथा लोगो को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा अबवह दिन दूर नही जब हमारा देश अखंड भारत विश्व गुरु कहलाएगा। उन्होंने आगे कहा की मोदी सरकार ने जन हित में सैकड़ो जन कल्याणकारी योजनाओं को लाकर आम आदमी के हित मे सराहनीय कार्य किया है, जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुषमान भारत योजना,किसान समृद्धि योजना आम आदमी के लिए बरदान साबित हो रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश राठौड ने कहा कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी सौपी है उसे में पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाउंगा ओर मोदी जी की नीतियों और उनके विचारों को जन जन तक पहुचाने का कार्य करूंगा। भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। एइस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश राठोड को नमो संघ परिवार में सम्मलित होने पर सांसद गुमानसिंह डामोर, भारतीय नमो संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेन्द्र शर्मा, नमो संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक इमरान अली खान, प्रदेश महासचिव जबलपुर नीरज वर्मा, अरविंद नरवरिया प्रदेश उपाध्यक्ष ग्वालियर, प्रदेश महामंत्री संतोष राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भवसार, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल पूर्व विधायक कलसिंग भाबोर, पूर्व विधायक निर्मला भूरिया , युवामोर्चा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया,युवा मोर्चा महामंत्री संयज भाबर,नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडल अध्यक्ष पारस, महामंत्री सुरेश राठौड़, शंकर ब्रजवासी नेबधाई दी है।