मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जिले के दौरे पर, ये रहेगा कार्यक्रम - Jhabua Live News Hindi News Alirajpur News Alirajpur News in Hindi Jhabua News in Hindi
सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का झाबुआ दौरा प्रस्तावित हुआ है। भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा 29 अक्टूबर को थांदला के मेट्रो कैंपस में पहुचेंगे जहां भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के अलग-अलग सत्र को संबोधित करेंगे, वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को इस बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे, एवं उसके बाद पंच-सरपंच सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे, हांलाकि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने झाबुआ Live से बात करते हए ये जानकारी साझा की है।