मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में रामेश्वर धाम यात्रा के लिए जत्था रवाना

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट-
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहद पारा से यात्री रामेश्वर धाम यात्रा के लिए आज सुबह प्रस्थान किया। रामेश्वर धाम यात्रा जत्थे में रमण पंचाल, यशवंत राव शर्मा, शंकरलाल गेहलोत, केशरीमल राठौर, पुष्पेंद्र पंचाल, मोहन प्रजापत, कचरूलाल सोलंकी, शांतिबाई पंचाल, सुमन शर्मा, कमला राठौर शामिल थे। सभी यात्री का स्वागत भारतीय जनता पार्टी मंडल पारा व युवा मोर्चो के पदाधिकारी ने स्वागत किया, जिसमें भाजपा जिलामंत्री कुंवर गजेंद्रसिहं राठौर, मंडल अध्यक्ष ओकार डामोर, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश पारगी, राजकुमार सरतालिया, रोमीराज सेन, पलाश कोठारी, शुभम पंचाल, अर्पित कोठारी, मनोज सोनी, मुकेश सोनी, ऋत्विक सरतालिया, निलेश सेन, रोहित सोनी, जगदीश चौहान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।