माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव हुए सम्पन्न, दुर्गा परवाल अध्यक्ष मनोनीत

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
ग्राम बडी खट्टाली में माहेश्वरी महिला मंडल की पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु माहेश्वरी महिला मंडल का आज महेश भवन में चुनाव का आयोजन किया गया जिसमें माहेश्वरी महिला मंडल की अधिकांश सदस्य उपस्थित रही। एक दिलचस्प बात यह रही कि चुनाव पूर्णत: निर्विरोध हुए। इस बार मंडल में जोबट माहेश्वरी महिलाओ को भी शामिल किया गया। अध्यक्ष पद हेतु माहेश्वरी महिला मंडल की दुर्गा जगदीश परवाल को चुना गया। उपाध्यक्ष उषा मदनलाल लढ्ढा, सचिव पद के लिए टीना प्रशांत अगाल व रूखमणी राधेश्याम परवाल, कोषाध्यक्ष सारिका मफतलाल परवाल, क्रीड़ा सचिव जोबट की शीतल संजय सोमानी व स्वाति लक्ष्मीकांत मालानी को मनोनीत किया। संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन भी आज किया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष द्वारा नवीन पदों पर किए गए निर्विरोध निर्वाचन पर सभी को बधाई देकर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।