सांसद भूरिया ने आभा पीचा को दी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया ने ब्लॉक व जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर आभा चन्द्रकान्त पीचा को शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर आभा पीचा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका मे बखूबी पालन करूंगी व पार्टी के हित के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी, कांग्रेस पार्टी को नगर मे मजबूत करने का हरसंभव प्रयास करूंगी। संगठन का विस्तार कर पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगी। उक्त पद के लिए मैं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ सदस्यों व कार्यकर्ताओं की आभारी हूं। इस अवसर पर सांसद कांतिलाल भूरिया, समाजसेवी प्रकाश रांका, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, सांसद प्रतिनिधि गुरुप्रसाद अरोरा, पूर्व जियोस सदस्य जितेंद्र घोड़ावत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, गुलामकादर खान, पार्षद असगर पटवारी, राजल राजेश जैन, आनंद चौहान, कादर शेख, कमालुदीन शेख, यतीश छिपानी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्र नागर, सुधीर भाबोर, उमेश पीचा, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।