माधोसिंह डाबर को मिली मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

- Advertisement -

आलीराजपुर। राज्य शासन द्वारा पूर्व विधायक माधोसिंह डाबर को मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के संचालक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही भोपाल के सत्येंद्र भूषण सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। माधोसिंह डाबर दो बार भाजपा से विधायक रहे हैँ। जबकि दो बार चुनाव हारे भी है। जोबट उपचुनाव के दौरान ये भाजपा की ओर से विधायक के टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन सिंधिया कैंप के जरिये सुलाेचना रावत की एंट्री हो गई थी। तब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आपका ध्यना रखा जाएगा। इसके करीब एक साल बाद अब जाकर इन्हें मप्र राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के संचालक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की ओर से डाबर की राजनीति पुनरस्थापित करने की कोशिश माना जा रहा है।