मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हैं सहकारिता कर्मचारी

- Advertisement -

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के आह्वान पर जिले के समस्त संस्था कर्मचारी दिनांक 23.3.2022 से कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल पर है। 

महासंघ के मांग पत्र अनुसार सहकारिता मंत्री द्वारा जो घोषणा की थी जिसके वीडियो जारी किया गया था, घोषणा अनुरूप श्रीमान आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्था भोपाल द्वारा आदेश क्रमांक / विधि/ 2022 /655/ दिनांक 10 मार्च 2022 जारी नहीं किया गया। इसको तत्काल सुधार किया जाने की मांग की।  सहकारिता मंत्री की घोषणा अनुसार संस्था के समस्त कर्मचारियों को नियमित वेतनमान दिए जाने के निर्देश दिए थे परंतु प्रशासन द्वारा सेवा नियम अनुसार वेतन दिए जाने के आदेश जारी किए जो न्याय उचित नहीं है। इसी प्रकार बैंक केडर में संस्थाओं से कर्मचारियों को प्रदेश स्तर पर भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता एवं नियमों में शिथिलता करते हुए भर्ती की जावे महासंघ की मांग एवं अन्य सरकार के मंत्री जी की घोषणा अनुसार संस्था के समस्त कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी की भर्ती वेतन सेवा नियम में पूर्व में जो उल्लेखित है जारी किया जावे जिसके शीघ्र 5 दिन में आदेश जारी किए जा अन्यथा की स्थिति में महासंघ के आह्वान पर प्रदेश के समस्त सहकारी संस्था एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान बंद कर 55000 कर्मचारी कलम बंद आंदोलन धरना प्रदर्शन घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले के समस्त कर्मचारी 1 अप्रैल 2022 को माननीय मुख्यमंत्री का घेराव कर उनको हमारी समस्याओं से अवगत कराएंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। जिस के तारतम्य में जिला अलीराजपुर के समस्त संस्था कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल करते हुए आज चौथा दिन भी कर्मचारी डटे रहे।