महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर पीया, तीनों की मौत

- Advertisement -

आलीराजपुर। एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर पी लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस अब मौत के कारण तलाश रही है। 

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला रेशम की शादी बोरी थाना क्षेत्र के सूडी गांव में हुई थी। उसके चार बच्चे है। मार्च 2023 मार्च में उसके पति की मौत हो गई थी। तब से वह ससुराल में ही थी। लेकिन आज से करीब 20 दिन रेशम अपने बच्चों को लेकर ससुराल वालों को बोलकर अपने मायक देलवानी जोबट गई थी। कहा था कुछ दिनों में आ जाऊंगी। रेशम के ससुराल वालों का आरोप है कि 18 फरवरी को उसकी शादी आमखूंट में किसी और से जबरन करा दी गई। 22 फरवरी की रात महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर पी लिया। जिससे रेशम सहित उसके तीन साल के बच्चे विशाल और सात महीने के एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। इस संबंध में एसपी राजेश व्यास से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी निकाल रहे हैं। सही स्थिति जांच के बाद ही पता चलेगी।