अलीराजपुर- कलेक्टर शेखर वर्मा ने बताया कि मध्यान्ह भोजन समूहों एवं रसोइयों का भौतिक सत्यापन कराया जाने के निर्देश जारी किए जा रहे हंै। उन्होंने बताया कि विष्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि कतिपय स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा मनमाने तरीके से रसोइयों को मानदेय उनके बैंक खातों में न जमा करके नकद वितरण किया जा रहा है, जबकि राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि रसोइयों का मानदेय उनके बैंक खातों में जमा होना चाहिए। जो रसोइए अस्तित्व में नहीं है और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा रसोइयों के नाम पर फर्जी तरीके से भुगतान किया जाना पाया गया तो संबंधित स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि कतिपय संबंधितों द्वारा कुछ मध्यान्ह भोजन समूहों एवं रसोइयों के खाते बैंक में खुलवाए है, लेकिन उनको राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी की जांच की जा रही है। जानकारी पुख्ता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
मध्यान्ह भोजन समूहों एवं रसोईयों का रजिस्टर संधारित करें
कलेक्टर ने कहा कि समस्त एसडीएम को निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि मध्यान्ह भोजन समूहों एवं रसोइयों की सूची तैयार की जाए, जो अस्तित्व में नहीं उनकी रिपोर्टिंग करेें। संबंधित अधिकारी मध्यान्ह भोजन समूहों एवं रसोइयों का रजिस्टर संधारित करें। कितने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन समूहों को कितना भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि जिन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा पीटीए की विधिवत बैठकों का आयोजन नहीं किया जा रहा है, ऐसी कमेटी को भंग करके नवीन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया जाएगा।
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों का बीमा योजनान्तर्गत पंजीयन कराएं
कलेक्टर ने कहा कि 20 जून तक समस्त स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सभी सदस्यों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Prev Post