अलीराजपुर लाइव डेस्क। मप्र राज्य हज कमेटी चेयरमैन (राज्यमंत्री दर्जा) तथा सेंट्रल हज कमेटी सदस्य (भारत-सरकार) हाजी इनायत हुसैन कुरैशी व सभी सदस्यों द्वारा मंगलवार को मप्र हज कार्यालय भोपाल में कम्प्यूटीकृत ड्रा किया गया जिसमे प्रदेश के 2 हजार 708 हाजियों का चयन हुआ। जिला हज कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन पाकीजा ने बताया के इस वर्ष अलीराजपुर जिले से 211 हाजियों द्वारा आवेदन किए थे, जिसमें रिजर्व श्रेणी चार वर्ष वालेे 24 आवेदन ही थे।
जिलेभर से 12 हाजियों का हुआ चयन
जिसमें कवर नंबर एमपीआर-12504-02 सरफुद्दीन इंडिया एमपीआर-11085-04 अनवर खट्टाली एमपीआर-11042-02 हसन जोबट एमपीआर -12859-04 इकबाल शेख कट्ठीवाड़ा को हज करने का मौका मिला।
यह है वेटिंग में
एमपीआर 12518-03 शकील अलीराजपुर एमपीआर-12740-05 अनवर भाभरा एमपीआर-11087-04 युुनूस खट्टाली वेटिंग में रहेेंगे। इस दौरान एमएस पाकीजा ने बताया कि इन के अतिरिक्त जनरल श्रेणी के जो हाजी एक-दो या तीन वर्ष सें आवेदन कर रहे है। उनकी संख्या 187 है इन्हे भी प्रतीक्षा में रखा गया है। हज के लिए चयनित लोग खुश किस्मत है जिन्हें हज का मुकद्दस अवसर मिला है। हाजियों को भी हज के अरकानों की संपूर्ण तैयारी करना चाहिए एवं रोज सुबह 4 किमी पैदल भी चलना चाहिए ताकि हज के अरकानो में कोई कठिनाइयां न आए।
Trending
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की