झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट-
पुलिस चौकी पारा ने गुरुवार को तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारा पुलिस चौकी प्रभारी बीआर बघेल ने बताया की मुखबिर की सूचना पर सागिया का विजेन्द्र पारा हाट बाजार में घूम रहा है, पुलिस ने तत्काल दल गठित कर तीन साल से फरार चल रहे आरोपी विजेन्द्र पिता दरयावसिंह वास्केला को हाट बजार से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस चौकी पारा पर पशु वध का प्रकरण धारा 429 में मुकदमा दर्ज है। गौरतलब है कि विजेन्द्र पूर्व मंडी अध्यक्ष मडीबाई का पुत्र है। विजेन्द्र को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहा से जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक रुपसिंह भूरिया, जितेन्द्र सांकला, आरक्षक चन्दनसिंह व तानसिंह को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की।
Trending
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
Next Post