भारतीय मजदूर संघ का कार्यक्रम संपन्न

- Advertisement -

अशोक बलसोरा@पारा

भारतीय मजदूर संघ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।ग्राम पारा नयापुरा आंगनवाड़ी केंद्र पर ग्राम पारा,बखतपुरा रातीमाली की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम आशा कार्यकर्ताओं ने दोपहर 4 बजे  एकत्र होकर कोरोना वायरस योद्धा टीम के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। वही कोरोना वायरस नियंत्रण अभियान के अंतर्गत शहीद योद्धाओं की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला संयोजक  गोपाल शर्मा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रदेश सदस्य गंगा गोयल, जिला कार्यकारिणी सदस्य  लीला शैतान, अफसाना बी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।