भारतीय जनता पार्टी द्वारा 70 वां स्थापना दिवस  पर दीपक से कमल तक कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -

विजय मालवी,खट्टाली 

भारतीय जनता पार्टी जनसंघ का 70 वां स्थापना दिवस दीपक से कमल तक कार्यक्रम 21 अक्टूबर को मनाया गया।इस दिवस की पावन तिथि को एक उत्सव के रूप में दीपक से कमल तक जनसंघ 1951 से भाजपा 2021 तक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया।

इसके अंतर्गत चुनाव प्रचार कार्यक्रम को सांस्कृतिक स्वरूप देने के लिए मंडल स्तर पर तीन प्रमुख स्थानों पर कमल के फूल के आकार की बड़ी रंगोली का निर्माण कर उसके ऊपर कमल के आकार में ही 51-51 दीपक जलाकर एक उत्सव पूर्ण वातावरण में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया कार्यक्रम का स्थान मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बाजार ,विभिन्न सार्वजनिक स्थान ,चौक- चौराहा आदि पर आयोजित किया गया प्रमुख रूप से मंडल में दीपक से कमल तक की रंगोली भाजपा कार्यालय वह नीम चौक पर बनाई गई जो प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रही है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क सहित डोर टू डोर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के भगत सिंह कुशवाह पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्यप्रदेश ,मीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़ ,प्रदेश मंत्री दीपक नरवरिया ,संगीता सोनी प्रदेश मंत्री भाजपा कार्यकर्ता प्रहलाद लड्ढा ललित राठौड़ ,इकबाल खत्री सहीत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।