भाजपा का स्थापना दिवस अंचल में मनाया गया

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली विजय मालवी की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ग्राम बड़ी खट्टाली एवं अंचल क्षेत्रो में बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया सभी ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम करके सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक इस मौके पर ग्रामीणजन कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। सहभागी बनाने का संकल्प भी लिया। कभी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस की हालत खराब है और देश की जनता नें परिवर्तन कर भाजपा को पार्टी के रूप में सशक्त स्थान दिया है। यह लोकतंत्र की जनशक्ति का ही परिणाम है। यह बात भाजपाइयों ने कार्यकर्ताओं एवं बैठक में उपस्थित जनों से कही।
सबका साथ-सबका विकास-
ग्राम खट्टाली में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा एक नया भाजपा मंडल गठित किया गया जिसमें मदनलाल लड्ढा को भाजपा मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदनलाल लड्ढा को अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। आज देश में भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ-सबका विकास और एकात्म मानववाद के मूलमंत्र पर विश्वास रखते हुए देश की प्रगति के साथ ही देश की पुरातन गौरवशाली परंपरा को पुनरू स्थापित करने की ओर अग्रसर है। यह बात मदनलाल लड्ढा ने मंडल अध्यक्ष बनने पर कही।
मनावर भाजपा नगरपालिका अध्यक्ष तथा धार जिले के भाजपा उपाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि विगत दिनों मनावर क्षेत्र के नगरपालिका अध्यक्ष तथा धार जिले के भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार जैन का अलीराजपुर के समीप खंडवा-बड़ौदा नेशनल हाइवे पर सडक़ दुर्घटना में निधन हो गया, जिनको भाजपा के स्थापना दिवस पर खट्टाली के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजकुमार जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ताकि दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो। इस मौके पर बड़ी खट्टाली के सरपंचपति भारतसिंह डुडवे, उपसरपंच मदनलाल लड्ढा, पूर्व सरपंच भावसिंह डुडवे, सरपंच नादमसिंह, इकबाल खत्रीए ललित राठौर, गोपाल परवाल, भूरालाल राठौर, बिलाल खत्री एवं भाजपा के पार्षद आदि ग्रामीणजन कार्यकर्ता उपस्थित थे।