Trending
- श्यामला कुंड में 8 वर्षीय बालक तालाब में डूबा, रेस्क्यू जारी
- चंद्रशेखर आजाद नगर बस स्टैंड पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, प्रशासन पर उठे सवाल
- जब व्यक्ति का समय खराब आता हैं तो भगवान चारों तरफ से परीक्षा लेता है-पंडित योगेश शास्त्री
- जोबट में बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के ऑफिस के बाहर “ट्रैफिक का मेला”, पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से रोज लग रहा जाम
- जल गंगा संवर्धन अभियान की चंद्रशेखर आजाद नगर में की शुरुआत
- चंद्रशेखर आजाद नगर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर, रोड किनारे खड़ा युवक घायल
- जब भी ईश्वर से मांगे पूरी आस्था,श्रद्धा व विश्वास से मांगे वो देने को तैयार हैं-पंडित योगेश शास्त्री
- वावी ग्राम में सदस्यता महाअभियान शिविर आयोजित, 15 नए सदस्य जुड़े
- वावी ग्राम में सदस्यता महाअभियान शिविर आयोजित, 15 नए सदस्य जुड़े
- शराब पार्टी के बहाने बुलाया, फिर टामी से उतार दिया मौत के घाट
बैंक ऑफ बडौदा शाखा सोंडवा पर एक व्यापारी हुसैनी पिता आदम अली ने जानबूझ कर परेशान करने का आरोप लगाया है। हुसैनी ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि मेरे द्वारा 31 मई 2017 को बैंक में फखरी किराना स्टोर फर्म के नाम से खाता खुलवाने के लिये आवेदन दिया जिसमें सारे आवश्यक दस्तावेज मेरे द्वारा दे दिए गए, परंतु 41 दिन बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक मेरा बैंक खाता चालू नहीं हो पाया है जिससे मुझे व्यापार के लिये माल खरीदने मे परेशानी आ रही है। क्योंकि जीएसटी लागू हो जाने के बाद से सभी व्यापारी चेक या अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से ही स्वीकार कर रहे है। आगे उन्होंने ने बताया की मुझे चेक बुक व एटीएम तो 8 दिन मे ही मिल गए। एटीएम तो एक्टिव भी हो गया है परंतु आज तक खाते से लेन-देन चालू नहीं हुआ। बैंक मे संपर्क करने पर आगे से शुरू नहीं हो पा रहा बता कर रवाना कर देते है। अब सवाल ये उठता है कि यदि ऐसे ही व्यापारी परेशान हो ता रहा तो वह सरकार को ही कोसता रहेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने एक राष्ट्र एक टैक्स का सपनाए सपना ही रह जाएगा।