नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत भूराघाटा व बरझर में विद्यार्थियों को किया जागरूक

0

इरशाद खान, बरझर

जिले में चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ जन-जागरूकता अभियान के तहत पुलिस लगातार युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले ने भूराघाटा स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि नशा किस तरह शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से जीवन को बर्बाद कर देता है।

वहीं, बरझर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवा तोमर ने भी क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बरझर स्थित बालक छात्रावास में जाकर छात्रों से संवाद किया और उन्हें नशे की लत से हमेशा दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, आमजन और विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल में एक रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से समाज में नशामुक्त जीवन शैली अपनाने का सार्थक संदेश दिया गया। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.