प्रथम पुण्यतिथि पर स्व. सुषमा स्वराज को भाजपा कार्यालय पर दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

देश की प्रखर वक्ता, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय पर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, भाजपा नेता भुवानसिंह चौहान, हिन्दू युवा जनजाति संगठन जिलाध्यक्ष दिलीप चौहान, युवा मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री मोंटू शाह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गिरिराज मोदी आदि ने स्व. सुषमा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। उल्लेखनीय हैं, कि सुषमा को जन मंत्री भी कहा जाता था। वह जब विदेश मंत्री बनीं तो उन्होंने आम आदमी को विदेश मंत्रालय से जोड़ दिया। वह सिर्फ एक ट्वीट पर विदेश में फंसे किसी भारतीय की मदद के लिए तुरंत सक्रिय हो जाती थीं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सुषमा जी एक राष्ट्रवादी महिला नेत्री थी। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर देश का हर सच्चा भारतीय सहित भाजपा का हर कार्यकर्ता उन्हें याद कर रहा है। जिलाध्यक्ष ठकराला ने कहा कि सुषमा की यादें हमेशा हमारी दिल मे रहेगी। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर हर उन्हें नमन करता हुं। इस दौरान कालू रावत, सुरेश सस्तिया, सचिन योगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत मे सभी ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।