एकलव्य विद्यालय में हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

- Advertisement -

पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

आदिवासी बाहुल्य जिला अलीराजपुर में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की बालिकाओं ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल के हायर सेकेंडरी परीक्षा 2020 में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। जहां एक ओर पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से जूझ रही थी, वहीं इस विद्यालय की बालिकाओं ने अपना एवं परिवार का ख्याल रखते हुए कोविड 19 के संक्रमण के डर से ऊपर आकर इसके बचाव के उपाय अपनाते हुए तथा बिना कोविड19 से घबराए पढ़ाई के महत्व को बरकरार रखते हुए अध्ययन में लगे रहे। जिसके परिणाम स्वरुप सभी बालिकाएं अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुई है। इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम में संस्था के प्राचार्य अंजू सिसोदिया एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्होंने ऐसी विषम परिस्थितियों में भी छात्राओं से सतत सम्पर्क बनाए रखा एवं कठिन विषय वस्तु पर ऑनलाइन अध्ययन  जारी रखा। संस्था प्राचार्य ने बताया कि इस उपलब्धि में जिले की कलेक्टर सुरभि गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।जिन्होंने समय समय पर विद्यालय का निरीक्षण किया एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई ओर बच्चो ओर स्टाफ को मार्गदर्शन दिया। संस्था की इस उपलब्धि पर कलेक्टर, सहायक आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चो एवं स्टाफ को बधाई  दी है।