पूर्व शिक्षा मंत्री गौड के 63वीं जन्म जयंती पर किया पौधारोपण

- Advertisement -

समीपस्थ ग्राम पलासड़ी में पूर्व शिक्षा मंत्री ब्रम्हलीन श्री लक्ष्मण सिंह गोड़ की 63वीं जन्म जयंती पर पौधारोपण किया गया। सरपंच सरदार सिंह डावर ने बताया कि आज इंदौर में 500 स्थानों पर 5000 पौधे लगाए जा रहे है जिसमे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन लखन दादा की जन्मजयंती पर पौधे लगा रहे है। लखन दादा ने कोटिचण्डी यज्ञ में हम आदिवासियों को अग्रिम पंक्ति में बैठकर यज्ञ में आहुति दिलाई एवं हमारे वनवासी अंचल में गांव गांव शिवलिंग की स्थापना करवा कर हमें अपने हिन्दू धर्म के प्रति जागरूक किया। इसलिए पलासडी में भी आज पौधारोपण किया जा रहा है। लखन दादा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में सरपंच बावडी वेस्ता जमरा, अभिमन्यु सिंह मेहरोणि, अजीतसिंह बेस, कैलाश डावर, थावरिया देवड़ा, राकेश डावर, भागीरथ भयडिया, जामा डावर, संदीप चौहान सहित ग्रामीण उपस्थित थे।