पूर्व मंत्री व विधायक कालूखेड़ा को श्रद्धांजलि

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुलोचना रावत ने प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री एवं मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। रावत ने रविवार को कालूखेड़ा के निवास पर पहुंचकर महेंद्रसिंह कालूखेड़ा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर जोबट ब्लॉक के सांसद प्रतिनिधि रमेश मेहता, मोहम्मद भाई, भूपेंद्र चौहान, प्रेस क्लब जोबट के अध्यक्ष मनीष जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया। जोबट क्षेत्र की ओर से व कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की ओर से रमेश मेहता ने महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के चित्र पर माल्यार्पण कर शोक व्यक्त किया।