पुलिस ने शस्त्र पूजन कर लिया आमजन की रक्षा का संकल्प

- Advertisement -

  भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर 

विजयदशमी पर पुलिस मुख्यालय और जिले के समस्त थाने के साथ मेघनगर थानों में शस्त्र पूजन की परम्परा निभाई गई। पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधि विधान से हथियारों का पूजन किया।जिला पुलिस मुख्यालय में दशहरा पर पुलिस अधीक्षक विनित जैन ने शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपने शस्त्रों का पूजन किया। दशहरा पर शस्त्र पूजन की परम्परा रही है। दशहरा के दिन मेघनगर थाने पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम के अवसर पर मेघनगर पुलिस प्रभारी हीरालाल मालीवाड़, आर. एस झाला, सब इंस्पेक्टर नलीमा शर्मा, नीलम सिंह,बी.एल.सिगाड,आनंदीलाल चौहान,मुकेश कुम, राकेश,कालू, एसआई कन्हैया लाल प्रजापत, आरक्षक सुशीला,आरक्षक रेखा, दीप सिंह ,लालू मनीष पटेल,मुकेश निगवाल, राजेंद्र मुवेल,मनीषा, रेखा ,ललीता, कुसुम, जितेंद्र,समस्त पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। विधि विधान से शस्त्रों की पूजा की और किसी निर्दोष पर शस्त्र का उपयोग न करने का संकल्प लिया। दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां शस्त्र पूजन कर दशहरा की शुभकामना दी गई।

 

)