पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वर्ष 1994 से 2017 के 72 फरार वारंटियों को धरदबोचा

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट-
अलीराजपुर जिले के विभिन्न थानों में कई वर्षों से विभिन्न अपराधों में स्थाई वारंटी फरार चल रहे ते, जिनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु अलीराजपुर पुलिस के द्वार माह जनवरी में वारंट तामीली हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें हत्या, संपत्ति संबंधी गंभीर अपराधों के अतिरिक्त भादवि की विभिन्न धाराओं में 72 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पुलिस ने प्रस्तुत किया। तामील कुल 72 वारंटियों में से वर्ष 1994 के 2 वर्ष, 2002 का 1, 2004 का एक, 2005 के 7, 2006 के 10, 2007-08 दो-दो, 2009 के 9, 2010 का एक, 2011 के 4, 2012 के 7, 2013 के चार, 2014 के एक, 2015 के 13, 2016 के दो एवं 2017 के छह वारंटियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि वारंटियों की तामीली हेतु भविष्य में यह अभियान जारी रहेगा तथा जिन कर्मचारियों-अधिकारियों द्वारा फरार स्थाइ वारंटियों की गिरफ्तारी की जाएगी उन अधिकारी-कर्मचारियों को विभागीय प्रक्रिया के अनुसार पुरस्कृत किया जाकर सम्मानित किया जाएगा।