झाबुआ Live Desk
मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति के व्यस्क (18-35 आयु समूह) युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) झाबुआ परिसर में हल्के मोटर यान/व्यवसायिक वाहन यान (Commercial Motor Vehicle) चालन का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला परिवहन अधिकारी श्रीमति कृतिका मोहटा के द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 40 प्रशिक्षणार्थियों को चयनित किया गया है जो कि हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक योग्यताधारी है ,उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिवस का होगा, जिसमें 155 घण्टों का व्यवहारिक (सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक) प्रशिक्षण सम्मिलित होगा, योजना में प्रशिक्षित लाभार्थी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र के साथ ही परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार ड्रायविंग लायसेंस प्रदान किया जायेगा,बाहर से आने वाले युवक-युवतियों को पृथक-पृथक छात्रावास तथा भोजन की निःशुल्क सुविधा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था झाबुआ में होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के व्यस्क युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना है,इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरांत युवक-युवतियों को शासकीय-अशासकीय अथवा स्वरोजगार के अवसर सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगें।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के साथ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा,जिला परिवहन अधिकारी श्रीमति कृतिका मोहटा, महाप्रबंधक एमएसएमई श्री वीरेन्द्रसिंह इसकिया एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झाबुआ के प्राचार्य श्री मोहन सिंह गरवाल उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे
- नहाते समय तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत
- 30 जून से 01 अक्टूबर 2026 तक नदियों से रेत खनन पर रहेगा प्रतिबंध
- रायपुरिया में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भव्य दीप यज्ञ का हुआ आयोजन
- करोड़ो की लागत से बने हाई सेकेंडरी स्कूल भवन में अभी भी सन्नाटा
- बारिश पूर्व ग्रामीणों ने श्रमदान तथा अर्थ दान कर कर दिया कच्ची सड़क निर्माण
- सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात
- कबीर मंदिर पहुँची 251 कलशों की भव्य यात्रा, पूर्व विधायक मुकेश पटेल हुए शामिल
- विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा गौरव सम्मान एवं विकसित भारत सम्मेलन गांधीनगर में संपन्न
- संस्कार पब्लिक स्कूल में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन