निरीक्षण के दौरान जेल में बंद कैदियों से चर्चा कर समस्‍या जानी

- Advertisement -

आलीराजपुर। उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में नियमित रोस्टर अनुसार 20 दिसम्बर 2022 को पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव विधिक प्राधिकरण दिनेश देवडा, न्यायालय अलीराजपुर द्वारा जिला जेल अलीराजपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में बन्द महिला/पुरूष कैदियो के रहनें की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, पीने के पानी की व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधा इत्यादि के संबंध में जेल अधीक्षक व्हीएस शरण से चर्चा की गई। उक्त चर्चानुसार जेल का भ्रमण कर बंद कैदियों से भी इस संबंध में जानकारी ली गई।

जेल में बंद कैदियो हेतु भोजन की गुणवत्ता को देखने के लिये कैदिया की मैस का निरीक्षण किया गया। मैस में तैयार हो रहे भोजन के मेन्यू के संबंध में जानकारी ली गई एवं कैदियों से भी जेल प्रशासन द्वारा दिए नियमित रूप से दिये जा रहे भोजन के संबंध में पूछा गया। निरीक्षण के दौरान जेल के सभी बेरेक का निरीक्षण किया गया। जहां सभी बेरेक में स्वच्छता ठीक पाई गई तथा  बेरेक में लगे पंखों की स्थिति को देखा गया।  

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर सिंह द्वारा बताया गया कि उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव विधिक प्राधिकरण न्यायालय अलीराजपुर के साथ जिला जेल का नियमित रोस्टर अनुसार निरीक्षण किया गय। जहां जेल में बंद महिला/पुरूष कैदियों से उनके रहनें, खानें, पीने इत्यादि  के अतिरिक्त उनकी चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली गई।