हिंदू युवा जनजाति संगठन चला रहा जन जागरण अभियान

May

नानपुर से जितेंद्र वाणी

हिंदू युवा जनजाति संगठन आलीराजपुर लगातार गांव गांव जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। हिंदू युवा जनजाति संगठन जिलाध्यक्ष रोशन पचाया अपनी टीम के साथ हर संभव यह प्रयास किया  जा रहा है कि है कि हमारी सनातन संस्कृति को सुरक्षित किया जाए। पुजारा पटेल से भेंट कर बाबा देव पर सभी ग्रामवासी मिलकर भगवा ध्वज लगाई। आमखुटं मंडल, कट्ठीवाड़ा मंडल के नानी बढ़ाई चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा मंडल, उदयगढ़ मंडल, मानपुर मंडल के ग्राम तीती  में जिसमें हिंदू युवा जनजाति संगठन आलीराजपुर जिलाध्यक्ष रोशन पचाया, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जी मंडलोई, हिंद रक्षक समिति के प्रमुख जयराज जी, जिला संगठन मंत्री प्रकाश जी जमरा, जिला महामंत्री मुकेश जी अजनार, जिला उपाध्यक्ष मगन मुजाल्दा ठाकुर कट्ठीवाड़ा ब्लॉक महामंत्री गजेंद्र डावर, कट्ठीवाड़ा मंडल अध्यक्ष वीरसिंह नरोत्तन डावर चौहान, उपाध्यक्ष विशाल तोमर दक्षेस तपन, नानपुर मंडल अध्यक्ष मुकाम मौर्य, उपाध्यक्ष राकेश कनेश, चंद्रशेखर आजाद भाबरा मंडल अध्यक्ष विकास जी गणावा एवं संगठन कार्यकर्ता व  गांव के वरिष्ठ सभी ग्रामवासी शामिल हुए। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हेमंत तोमर ने दी।