धुमधाम से मनाएगा वाणी समाज नवरात्री पर्व, जयंतीलाल वाणी बने नवरात्री समति अध्यक्ष

May

P. S. Chandel, Alirajpur

अलीराजपुर के वाणी मोहल्ले में इस बार भी प्रतिवर्ष की तरह नवरात्री पर्व धुमधाम से मनाया जायेगा। इस सम्बंध में गत दिवस वाणी समाज की बैठक श्री वाणी मगंल भवन में सम्पन हुई। जिसमें मॉ नवदुर्गा उत्सव समिति का सर्वसम्मति से गठन हुआ। जिसमें जयंतीलाल वाणी को अध्यक्ष एवं दिलीप कुमार मूलचन्द्र वाणी को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय वाणी समाज के अध्यक्ष योगेन्द्र वाणी तथा विशेष अतिथि के रूप मे संरक्षक शान्तिलाल वाणी, वाणी समाज आलीराजपुर के अध्यक्ष गोपालकृष्ण वाणी, उपाध्यक्ष विरेन्द्र वाणी (टेलेन्ट स्कुल), वाणी समाज महिला मण्डल अध्यक्ष वंदना रजनीश वाणी एवं गायत्री जगदीश वाणी थे।
सभी पदाधिकारीयों व सकल वाणी समाज आलीराजपुर के सदस्यो व वाणी समाज महिला मण्डल ने नवरात्री कार्यक्रम को बडे़ ही उत्साह व पूर्ण आस्था के साथ मनाने का सकल्प लिया। पहले दिन विधी विधान पूर्वक मॉ नवदुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।
नवरात्री पर्व नो दिनो तक वाणी मोहल्ले में मनाया जायेगा। प्रतिदिन रात्री आठ बजे नवदुर्गा मॉ की आरती व प्रसादी वितरण के साथ ही गरबा रास का आयोजन होगा। प्रतिदिन ड्रेस कोड में गुजराती गरबो के साथ ही जमकर गरबा रास होगा। पूरे पाण्डाल को भव्य लाईटिंग के साथ सजाया जायेगा।बैठक में वाणी समाज के अमर देव वाणी, पूष्पेन्द्र वाणी, अनिल वाणी, गेन्दालाल वाणी, दिपक वाणी, जयंतीलाल वाणी, सतीश वाणी, देवेन्द्र वाणी, विजय वाणी, धमेन्द्र वाणी, गोरव वाणी, सरदार वाणी, कैलाश कान्तिलाल वाणी, सुमित वाणी, कैलाशचन्द्र वाणी, राकेश वाणी, धमेन्द्र वाणी, पुनमचन्द्र वाणी, राकेश गोकुलसा वाणी, राजेश रामलाल वाणी, तरूण विष्णुलाल वाणी, अशोक कान्तिलाल वाणी, राजेन्द्र रमणलाल वाणी सहित वाणी समाज के समस्त सदस्य गण व महिलाएं व युवतियां मौजुद थी।