दीपमालिका पर मनोकामना पूर्ण अनुष्ठान संपन्न

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
नगर के हृदय स्थल नृसिंह-ऋषभदेव मन्दिर प्रांगण में भक्त मलूकदास व्दारा स्थापित प्राचीन दीपमालिका पर डूंगरपुर राजस्थान के नरेश कलाल व्दारा सपत्निक व परिजनों के साथ उपस्थित होकर दीपमालिका को 151 रुपए दीपक लगाकर अपनी संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होने पर मनोकामला पूर्ण अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंडबाजों की भक्ति धुन पर दीपमालिका की पूजन आरती पं. महेन्द्र भट्ट द्वारा संपन्न करवाई गई जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं समाजजन परिजन शामिल हुए। अंचल की यह प्राचीन दीपमालिका पुरातात्विक धरोहर होकर अंचल में श्रद्धा आस्था का केन्द्र है प्रतिवर्ष नवरात्रि, दिपावली समेत विभिन्न उत्सवों पर दीपों से श्रृंगारित किया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा अपनी मनोकामनाएं प्रकट की जाती है जिनकी पूर्ति होने पर भी वर्षभर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण अनुष्ठान करते है।