डावर के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर आम्बुआ में हर्ष

- Advertisement -

आम्बुआ। चंद्रशेखर आजाद नगर के युवा, कर्मठ कार्यकर्ता अभिजीतसिंह डावर(मोंटी) भारतीय जनता युवा मोर्चा का अलीराजपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर आम्बुआ सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष है। इस मौके पर आम्बुआ से विक्की माहेश्वरी, जुवानसिंह रावत, कालू राठौड़, रमेश रावत, शकील कुरैशी, अनिल खंडेलवाल आदि ने अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान, जोबट विधायक माधौसिंह डावर का आभार व्यक्त किया।