जिले से 43 स्वयं सेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता श्रीरामलला का दर्शन करेंगे

May

आलीराजपुर। जिले 43 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की पहली सूची जिले की चयनित होकर आई और सभी स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रविवार को यहां से प्रस्थान कर 6 फरवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला का दिव्य दर्शन करेंगे। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता यहां से इंदौर पहुंचेंगे और स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री रामलाल का दर्शन करेंगे। 

आलीराजपुर जिले से 43 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की चयनीत सूची आई है। जिसमें अलीराजपुर, सोंडवा, कट्ठीवाड़ा, आजाद नगर, जोबट, बडी खट्टाली, उदयगढ़ और बोरी के स्वयंसेवक कार्यकर्ता इसमें शामिल है और सभी कार्यकर्ता अलीराजपुर रविवार को प्रातः 9:30 बजे पहुंचेंगे ओर जानकी मंदिर झंडा चौक पर आरती कर यात्रा की शोभायात्रा निकाली जावेगी साथ ही सभी यात्री कार्यकर्ताओं का स्वागत और सत्कार भी किया जाएगा। उसके बाद रछोडराय मंदिर से रवाना होकर बड़ी खट्टाली पहुंचेंगे। जहां से जोबट पहुंचेगे ओर श्रीकृष्ण मंदिर परिसर मे स्वागत होगा, यहां पर भी शोभायात्रा निकाली जाएगी ओर श्रीराम मंदिर मे आरती कर सभी दर्शनार्थी यहां से इंदौर के लिए रवाना होगे ओर वहां से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या पहुंचकर 6 फरवरी प्रातः श्रीरामलाल का दर्शन करेंगे जो की मध्य प्रदेश के मालवा प्रांत से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का दर्शन करने की तिथि प्राप्त हुई है जो की मालवा प्रांत के सभी जिले के कार्यकर्ता दर्शनार्थी एक स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे। जिसे लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है और दर्शन के लिए पहुंचने हेतु सभी आज रवाना होंगे। यह जानकारी हिन्दू उत्सव समिति आलीराजपुर द्वारा दी गई है।