जय माँ कवलका में शामिल 635 पैदल यात्रियों का काफिला पहुंचा नगर में,  जय माँ कवलका पैदल यात्रा का शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत

- Advertisement -

रितेश गुप्ता @ थांदला

 जय माँ कवलका पैदल यात्रा संघ के द्वारा प्रतिवर्षानुसार 28 दिसम्बर से 6 जनवरी तक 10 तक दिवसीय धार्मिक महायात्रा का आयोजन किया जाता रहा है जो सातरुंडा बिरमावल जिला रतलाम से शुरू होकर माँ कालिका के धाम पावागढ़ पर इसकी पूर्णाहुति होती है। इसी कड़ी में यात्रा के दौरान थांदला नई कृषि मंडी पर यात्रा का रात्रि प्रवास रहा। इस दौरान यात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए पैदल यात्रा संघ अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार (रायपुरिया), सचिव दशरथ पाटिदार (बखतगढ़), कोषाध्यक्ष बद्रीलाल पाटिदार (रतलाम), उपाध्यक्ष बाबूलाल (रामनगर), सहित समिति के सदस्यों ने बताया कि यात्रा में 635 महिला पुरुष युवा यात्री शामिल होकर संघ में पैदल चल रहे हैं। मार्ग व विश्राम स्थल पर माताजी के भजनों के साथ बेटी बचाओ अभियान को चलाया जा रहा है। थांदला पिपली चौराहे पर धार्मिक यात्रा का भव्य स्वागत भाजपा अजजा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाभर, प्रगतिशील गुजराती बलाई समाज के राष्ट्रीय सह सचिव गोरक्षा जिला अध्यक्ष राजू धानक ,आईजा मध्यप्रदेश के पूर्वाध्यक्ष एवं रोटरी क्लब संचालक पवन नाहर, भारतीय प्रेस आयोग मध्यप्रदेश अध्यक्ष समकित तलेरा, पटेलिया समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष जवसिंह परमार, जिला गोरक्षा सरक्षक राधेश्याम रावल, स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख मोहन यादव, हनुमान ट्रस्ट न्यासी तुलसी मेहते, पंडित बबलू उपाध्याय, व्यापारी संघ से आशीष व्होरा, आजा मंडल अध्यक्ष मनीष वाघेला, पत्रकार जमील खान , निर्मल पंवार कुलदीप वर्मा, आसिफ खान, अमित भाटी, भरत धानक, प्रीतेश प्रजापत, किशोर महते एवं मोंटू चौहान द्वारा किया गया। वही सभी जन यात्रा में शामिल होकर विश्राम स्थल पर माताजी की आरती में शामिल हुए तथा भोजन प्रसादी ग्रहण की।