जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर मिली ऐतिहासिक जीत, विजय जुलूस निकाला

May

आलीराजपुर से फिरोज खान

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुनीता इंदरसिंह चौहान जनपद पंचायत आलीराजपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गई। इस ऐतिहासिक विजय पर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं संगठनात्मक आलीराजपुर जिला प्रभारी जयदीप पटेल ने आलीराजपुर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। साथ ही विजय जुलूस में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह सहित भारतीय जनता पार्टी के हजारो  कार्यकर्ता उपस्थित थे।