सड़क हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

ग्राम खेरवाड़ा में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दुर्घटना के तुरंत बाद परिजनों ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बखतगढ़ में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार काफी तेज गति में था, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठा और पैदल जा रहे बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.