कबीर मंदिर पहुँची 251 कलशों की भव्य यात्रा, पूर्व विधायक मुकेश पटेल हुए शामिल

0

ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला 

कबीर मंदिर छकतला में सतगुरु कबीर साहेब के प्रकट उत्सव के अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 251 कलशों के साथ यह यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए कबीर मंदिर पहुँची। इस धार्मिक और भव्य यात्रा में पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने विशेष रूप से शिरकत की और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

आमतौर पर महापुरुषों के जन्म पर उनकी जन्म जयंती मनाई जाती है, परंतु सतगुरु कबीर साहेब काशी के लहरतारा तालाब में साक्षात् प्रकट हुए थे। यही कारण है कि उनकी जन्म जयंती को प्रकट उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष कबीर साहेब का 629वाँ प्रकट उत्सव बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कबीर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दूर-दराज से पधारे हुए पूज्य महंतों ने सत्संग और प्रवचन दियें, दूर-दराज से पधारे हुए महंतों ने अपने संबोधन में कबीर साहेब के प्राकट्य (प्रकट होने) की अलौकिक कथा के बारे में विस्तार से बताया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में

प.पु. महंतश्री 108 प्रेमदासजी साहेब अमरधाम कबीर मंदिर – कछाटा

प.पु. महंतश्री 108 सुखस्वरुपदासजी साहेब कबीर मंदिर – मोटादेवत

प.पु. महंतश्री 108 प्रितमदासजी साहेब कबीर समाधि मंदिर – वडोदरा

प.पु. महंतश्री 108 उगमदासजी साहेब कबीर मंदिर – वस्त्राल

प.पु. महंतश्री 108 पंकजदासजी साहेब कबीर साधना मंदिर – वडोदरा

प.पु. महंतश्री 108 नंदकिशोरदासजी साहेब कबीर मंदिर – बोडेली

प.पु. महंतश्री 108 ईश्वरदासजी साहेब कबीर मंदिर चापरिया

प.पु. महंतश्री 108 सोमदासजी साहेब कबीर मंदिर ताड़कासला

प.पु. महंतश्री 108 बीजकदासजी साहेब कबीर बीजक मंदिर – नानीटोकरी

प.पु. महंतश्री 108 धरमदासजी साहेब कबीर मंदिर – काकरोलिया

प.पु. महंतश्री 108 दयारामदासजी

कबीर मंदिर छकतला के

महंतश्री 108 खातरदासजी साहेब गुरुश्री मुड़दासजी साहेब

छोटे महंतश्री 108 कमलदासजी ने माना आभार

Leave A Reply

Your email address will not be published.