चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों के लिए समूह ने किया सर्वे

May

सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी

ग्राम में समूह द्वारा चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों के लिए आज समूहों द्वारा सर्वे किया गया है । गांव में घर-घर जाकर नहाने धोने के पानी के बर्तनों का निरीक्षण किया गया तथा इस दौरान समूह के सदस्यों ने ग्रामीणों को अपने घरों के आसपास व पानी के बर्तनों की साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। इस दौरान समूह की ललिता डामोर, आशा कार्यकर्ता धन्नीबाई वसुनिया, माल भूरिया, धनु भूरिया ने ग्राम के करीब 40 घरों में सर्वे का कार्य किया।