ग्राम बड़दा में वन महोत्सव में कलेक्टर ने किया पौधारोपण

May
 ग्राम बड़दा में पौधारोपण करते हुए कलेक्टर वर्मा।
ग्राम बड़दा में पौधारोपण करते हुए कलेक्टर वर्मा।

अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
जिले के ग्राम बड़दा में ग्राम वन समिति द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर शेखर वर्मा थे। विशेष अतिथि डीएफओ अमित दुबे थे। अध्यक्षता गायत्री शक्तिपीठ के जिला समन्वयक संतोष वर्मा थे। इस दौरान कलेक्टर वर्मा कहा कि ग्राम वन समिति पौधारोपण करने के साथ उसकी पूरी सुरक्षा व देखभाल करे ताकि लगाए गए पौधों का पूरा लाभ उनके बड़े होने पर आने वाली पीढ़ी को मिल सके। कलेक्टर वर्मा ने ग्राम विकास के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्राम वासियों को लेने की समझाइश दी। वर्मा ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य व प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, घर घर शौचालय बनाने सहित नेत्रदान ओर रक्तदान के बारे में ग्रामीणों कङ्क्ष समझाइश दी। डीएफओ दुबे ने ग्राम समिति बड़दा के सदस्यों द्वारा 700 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 70 हजार नए पौधे लगाने एवं पुराने पौधों की रक्षा करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। दुबे ने कहा कि सच्चे मन व लगन से कोई भी कार्य किया जाए तो वह कार्य सफल हो जाता है। उन्होंने ग्राम वन समिति बड़दा को वन विभाग की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। अध्यक्षता कर रहे गायत्री परिवार के संतोष वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण कार्य एक पुनीत कार्य है। एक वृब अपने पूरे जीवन काल में हमें एक करोड़ एक लाख रुपए का अनुदान आक्सीजन गैस, फल, फूल, जड़ी बूटियां, लकड़ी आदि के रुप में देता है। इसलिए पौधारोपण कर हमारे क्षेत्र को हरा भरा करना चाहिए ताकि आसपास का वातावरण हमारे लिए स्वच्छ व साफ हो। सोंडवा जनपद के पूूर्व अध्यक्ष शमशेर पटेल ग्राम कुंडवाट ने वन समिति की प्रगति रिपोर्ट का वाचन किया ओर ग्राम बड़दा की आवश्यकताओं पर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवाया। ग्राम वन समिति के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता जैसे तीरंदाजी, निबंध लेखन, चेयर रेस आदि का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। ग्राम वन समिति के अध्यक्ष रेवला मेहता, उपाध्यक्ष, झंजाडिय़ा चौहान ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में चीमलिया भगत, रावसिंह, सुरेश, दादु आदि सभी ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। संचालन देवीसिंह चौहान ने किया। आभार शिक्षक नरोत्तम मेहता ने माना। कार्यक्रम के दउरान कलेक्टर शेखर वर्मा ने ग्राम वन समिति बड़दा के सहयोग से ग्राम में छायादार ओर फलदार पौधारोपण किया गया।