जितेन्द्र वाणी, नानपुर 26 जुलाई को झाबुआ लाइव ने अपने वेब न्यूज पोर्टल में (ग्राम पंचायत की उदासीनता : कन्टेनमेंट एरिया में पसरी गंदगी कहीं पूरे गांव को खतरे में न डाल दे) शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था जिसमें नानपुर की टीचर कॉलोनी के कन्टेनेंट एरिये में साफ सफाई के अभाव व पसरी गंदगी व इस स्थान पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने जैसी रहवासियों की ज्वलंत समस्या की ओर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करवाया था। अलीराजपुर लाइव की खबर का असर व सीईओ ने जिम्मेदार सचिव को फटकार लगा लगाई व नानपुर में विगत टीचर कॉलोनी दन्त कॉलोनी में 2 माह से स्ट्रीट में बंद पड़े हैलोजन को सुधारने का कार्य आज शुरू हुआ। वहीं सरपंच सावन सिंह मारू ने वार्ड की साफ-सफाई व लाइट की व्यवस्था का काम शुरू करवाया। साफ सफाई व स्ट्रीट लाइटे लगने से रहवासियों ने अलीराजपुर लाइव का आभार मानकर प्रसन्नता जाहिर की। ) Post navigation सर प्रताप उत्कृष्ट विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा प्रशंसनीय बड़ी खबर: आलीराजपुर जिला कोरोना के आगोश में; एक साथ 25 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव